FIFA World Cup 2022: हवा को चीर रोनाल्डो ने दागा गोल, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो

0
543

पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गुरुवार को अपने रंग में नजर आए। फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल और घाना के बीच खेले गए मुकाबले में रोनाल्डो का तूफानी नजारा देखने को मिला। अपना पांचवां और संभवतया आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे रोनाल्डो पूरे रंग में दिखे और उन्होंने आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद घाना के खेमे में गोल दाग अपने फैंस को खुश कर दिया। ये नजारा 65वें मिनट में देखने को मिला।


रोनाल्डो की शानदार किक से गोलकीपर भी गच्चा खा गया। ये गोल करते ही स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। हालांकि इस पेनल्टी पर फुटबॉल फैंस दो गुटों में बंटे नजर आए हैं। कुछ फैंस का कहना है कि ये पेनल्टी नहीं थी, जबकि कुछ का कहना है कि इसे निश्चित तौर पर पेनल्टी ही माना जाना चाहिए।

विज्ञापन


घाना के खिलाड़ी के रोनाल्डो से टकराने बाद घाना को पेनल्टी दी गई। रोनाल्डो को मौका मिलते ही उन्होंने खुद को तैयार किया और सीटी बजते ही तूफान की रफ्तार से हवा को चीर ऐसा गोल दागा कि सब दंग रह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here