यूपी विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली का एक नमूना यहां आकर पूछता है कि आपने लोगों के लिए क्या किया? क्या रणनीति बनाई।
योगी ने कहा, ‘दिल्ली का एक नमूना उत्तर प्रदेश में आता है औऱ यहां आकर कहता है कि उत्तर प्रदेश में कोविड के खिलाफ कोई रणनीति नहीं बन पा रही है। जिन्होंने दिल्ली को बरबाद किया, जिन्होंने यूपी बिहार के लोगों को जबरन दुर्व्यवहार करके वहां से भगाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आकंड़े देखूं, यूपी की आबादी आज के दिन है 23 करोड़ 78 लाख और यूपी के अंदर कुल केस हैं एक लाख बहत्तर हजार, कुल सक्रिय केस हैं 48000। 2700 लोगों की मौत हुई है। कुल टेस्ट 41 लाख 84 हजार टेस्ट हुए हैं। हमारे पास 10 लाख पर कुल 744 केस हैं। मृत्यु दर 1.6 फीसदी है जो देश के अंदर सबसे न्यूनतम हैं।’
विधानसभा मॉनसून सत्र-2020 में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का संबोधन… https://t.co/0sz1aHdUuF
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 22, 2020
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि रोम की बात करने वाले भी अब राम- राम चिल्लाने लगे हैं। वो लोग अब जान गए है कि यूपी मे अब राम नाम से ही वैतरणी पार होनी है। कुछ लोगों की कुंठा उनकी बातों में निकल रही है।
उन्होने कहा, हम सबके लिए ये गौरव का विषय है कि 492 वर्षों से चला आ रहा विवाद खत्म हुआ है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की ताकत का कुछ लोगों तो अंदाजा नहीं था। गृह मंत्री अमित शाह ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया था, ठीक एक साल बाद राम मंदिर विवाद को खत्म कर दिया गया।