बॉलीवुड के चर्चित एक्टर 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आज अपने घर में फांसी लगाकर आत्मह’त्या कर ली है। मुंबई के बांद्रा स्थित घर में उनका श’व मिला है। सुशांत की मृत्यु की खबर मिलते ही माहौल चौतरफा गमगीन हो गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत के निध’न पर गहरा शोक और दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके असमय निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुए है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी। वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका नि’धन हृदयविदारक घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की आत्म की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इसी बीच पूर्व सांसद पप्पू पांडेय ने सुशांत के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी है।
परिजनों से मिलने के बाद, पप्पू यादव ने कहा है कि सुशांत का जाना बिहार के युवा वर्ग के लिए बहुत बड़ी क्षति है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर सवाल खड़ा करते हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि सुशांत कभी खुदकु’शी नहीं कर सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि सुशांत के मौ’त की जांच सीबीआई से कराई जाए।