भारत ने शनिवार यानी की 14 मई को हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी के लिए जारी पत्र में कहा गया है की, दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने फैसला किया है कि पूरे देश में 14 मई को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।
संदेश के अनुसार, एक दिन के राजकीय शोक के दौरान, सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाएगा और मनोरंजन का कोई भी ऑफिशियल कार्यक्रम नहीं होगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, शेख खलीफा बिन जायद के निधन की सूचना से गहरा दुख पहुंचा है. वह एक महान व दूरदर्शी राजनेता थे.
शुक्रवार को शेख खलीफा का निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। वह संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के सबसे बड़े बेटे थे। उन्होंने 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में कार्य किया।