आज ईद का चाँद भारत में नज़र आ गया है इसके साथ ही कल ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। ईद अल-फितर दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है जो रमजान के समाप्त होने पर शुरू होता यह त्यौहार 30 दिनों के रोज़े रखने के समाप्ति को दर्शाता है जिसे मुसलमान रमज़ान के पूरे महीने में मनाते हैं।
ज़ोर शोर से लोगो ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी है और आज चाँद रात के मौके पर लोग बाहर शॉपिंग के लिए और खाने पीने के लिए निकलेंगे आज के दिन बाज़ार आधी रात तक खुली रहेंगी और इसके साथ ही मस्जिदों में भी एलान हो गया है की कल भारत में ईद की नमाज़ पढ़ाई जायेगी जिसके बाद ये दो साल के कोरोना काल के बाद पहली ईद है जो बिना पाबंदी के साथ मनाई जायेगी।
कल सभा मुसलमान ईद की नमाज़ के लिए इक्कठा होंगे और नमाज़ अदा करने के बाद वे सब आपस में गले लग कर एक दूसरे को बधाई देते है। इसके बाद सब एक दूसरे के घर जाते है और सिवई खाते है और ख़ुशी मनाते है।
कोरोना काल के बाद ये ईद ख़ास होगी क्योकि इस ईद में पाबंदियां नहीं होंगी और ना ही अभी तक सरकार ने किसी तरह की guideline जारी की है।