सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां पर रोजाना ही कोई ना कोई खबर, तस्वीर, वीडियो वायरल होती रहती है। आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूबसूरत लड़कियों की भी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसे यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जाता है और वह इन तस्वीरों पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। ऐसी बहुत सी खूबसूरत लड़कियां हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए फेमस हो गईं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है।
लेकिन अगर हम आपसे एक सवाल पूछे कि क्या आप लोग सोशल मीडिया पर जिन खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें देखते हैं, आप उनकी असली उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं? तो आप लोगों में से सभी लोगों का जवाब यही होगा की तस्वीर देखकर उनकी असली उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है।
आप सभी लोगों का मानना बिल्कुल सही है। किसी भी पुरुष अथवा महिला की सिर्फ तस्वीर देख कर उसकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। आजकल महिलाओं की असली उम्र का पता लगाना इसलिए मुश्किल हो जाता है क्योंकि मेकअप से उनका असली चेहरा ढक जाता है। इसी बीच एक ऐसी ही कमसीन दिखने वाली महिला का वीडियो इन दिनों टिकटॉक (TikTok) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, इस वीडियो में महिला अपना दर्द बयां करती हुई सुनी जा सकती है। महिला का ऐसा कहना है कि उनके चेहरे को देखते ही पुरुष उन पर फिदा हो जाते हैं लेकिन जैसे ही उनको महिला की असली उम्र मालूम चलती है, तो वैसे ही लड़के भाग जाते हैं। इस महिला ने टिक-टॉक पर अपनी असली उम्र 44 साल बताई है।