दक्षिण कोरिया के मशहूर यूट्यूबर दाउद किम जो उमराह करने के लिए सऊदी अरब पहुंच गए है और बेहद खुश है इसी के चलते दाऊद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा है जिसे कई लोगो ने पसंद किया है .
दाउद किम लिखते हैं- आखिरकार मैं मक्का पहुंच गया। मैं सबसे भाग्यशाली आदमी हूं, क्योंकि अल्लाह SWT ने मुझे चुना है और अल्लाह SWT ने मुझे यहां लाया है।
शुक्रिया अल्लाह, मुझे दुनिया के सबसे पवित्र शहर में जाने का मौका देने के लिए धन्यवाद। मैं सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों के लिए प्रार्थना करता हूं। अल्लाह हमारी दुआ क़ुबूल करे। रमजान मुबारक!!
View this post on Instagram
दाऊद जो की दक्षिण कोरिया के बड़े यूटूबेर है उन्होंने अपनी शुरुआत वर्ष 2013 में की जब दाऊद ने एक YouTube चैनल शुरू किया जहां उन्होंने अपने जीवन शैली के वीडियो और व्लॉग पोस्ट किए। चैनल भी सफल रहा और वर्तमान में उसके 2.91 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं।
दाऊद बताते है की उन्हें इस्लाम के बारे में जान्ने का शौक हमेशा से था। यूट्यूब ने उन्हें इस्लाम से मिलने का मौका दिया। अपने Youtube चैनल के माध्यम से, उन्होंने कई मुसलमानों से मुलाकात की, जो ईमान के पक्के थे, और वो इस तरह के बिलकुल नहीं थे जिस तरह से मीडिया मुसलमानो को बताता था। धीरे-धीरे दाऊद ने इस्लाम के बारे में अधिक से अधिक सीखा और कहा कि उन्होंने के ख़ास संबंध महसूस किया जिसे उसने पहले कभी महसूस नहीं किया था।
दाऊद ने कुरान पढ़ना शुरू किया और इस्लाम के बारे में ज़्यादा जानने के लिए पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के बारे में भी अध्ययन किया। उन्होंने मस्जिद में जाकर नमाज अदा की। इन सभी चीज़ो का अनुभव करते-करते उनका विश्वास बढ़ता गया।
View this post on Instagram
अल्लाह पर उनका विश्वास पक्का होने लगा जो सभी चीजों को बनाने वाला है और जो लोगो को हिदायत देता है। दाउद मुसलमान बनने की चाहत के बावजूद काफी देर तक झिझकता रहा। पहला अपने परिवार के विरोध के कारण और दूसरा क्या वह मुसलमान होने के लिए पूरी तरह से तैयार है? समय के साथ उसे एहसास हुआ कि वे सिर्फ बहाने हैं।
इसके बाद जल्द ही दाऊद ने इस्लाम धर्म अपना लिया और एक अच्छा मुसलमान बनने की कोशिश करने के लिए हर रोज नई चीजें सीख रहे है। उसकी पत्नी ने भी इस्लाम धर्म अपना लिया और उन्होंने ही उसे शहादत दी। वह दुनिया को इस्लाम की पाजिटिविटी को दिखाने के लिए अपने यूट्यूब चैनल पर नियमित वीडियो भी पोस्ट करता है।