5 मार्च को, इंटीरीर मिनिस्ट्री ने सोशल डिस्टन्सिंग और मास्क से लेकर कोरोना के सारे प्रतिबंधों को हटा दिया था। इसके अलावा अब किंगडम में एंट्री करने पर किसी भी तरह के क्वारंटाइन की अब ज़रूरत नहीं है ।
इसी के चलते सऊदी जवाज़ात अब एक नया नियम लायी है जो प्रतिबंधित देशो के लिए है इसके अनुसार प्रतिबंधित देश के यात्रियों को किंगडम में एंट्री के लिए पहले किसी तीसरे देश में 14 दिन रहना होगा उसके बाद वो किंगडम में एंट्री ले सकते है।
जवाज़त ने कुछ लोगों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है है कि क्या उनके तवक्कलना आवेदन पर इम्यून स्टेटस वाले विज़िट वीज़ा धारक किसी तीसरे देश में 14 दिन बिताए बिना यात्रा निलंबित देशों से सीधे किंगडम में प्रवेश कर सकते हैं।
जवाज़ात ने जोर देकर कहा कि वो ऐसे किसी देश जाए जिसपर किंगडम द्वारा प्रतिबन्ध नहीं लगा हो। इसके अलावा उन वीज़ा धारको को सीधे एंट्री है जो प्रतिबंधित देश में ना गए हो।