सऊदी अरब की बड़ी सफलता, दुनिया के सामने पेश किया 2000 साल पुरानी सभ्यता नबातियन महिला का चेहरा

0
797

हजारों साल पुरानी सभ्यताओं के बारे में अक्सर बात होती है। पुरातत्व की खुदाई में ऐसे कई अवशेष मिलते हैं, जो हमारी सैकड़ों साल पुरानी सभ्यताओं के बारे में बताता है। ऐसे में अब पूरी दुनिया में अपने रेगिस्तान के लिए मशहूर सऊदी अरब ने प्राचीन सभ्यता से जुड़ी हुईं एक महिला के चेहरे को फिर से तैयार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

सऊदी अरब ने दुनिया के लोगों के प्राचीन सभ्यताओं में से एक 2000 साल से भी पहले रहने वाली एक महिला का चेहरा फिर से बनाया है। इतिहासकारों और पुरातत्वविदों की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई है, जिसके बाद सऊदी अरब ने नबातियन महिला के पुनर्निर्मित चेहरे (Renovated Face) का अनावरण किया है। द नेशनल की रिपोर्ट के अनुसार इतिहासकारों और पुरातत्वविदों के कई सालों का रिसर्च के बाद अब नबातियन महिला का चेहरा जनता के सामने आ पाया है।

हिनाट के अवशेषों से बनाया चेहरा

विज्ञापन

बता दें कि नबातियन एक प्राचीन सभ्यता का हिस्सा थी, जो अरब प्रायद्वीप में रहती थी। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रा का प्राचीन जॉर्डन शहर राज्य की राजधानी थी। फिर बनाया गया ये चेहरा हिनाट के अवशेषों से निर्मित किया गया है, जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हेगरा में एक कब्र में खोजा गया था। द नेशनल की रिपोर्ट में बताया गया कि हिनात के साथ 69 अन्य लोगों के अवशेष भी मकबरे में मिले थे।


ऐसे तैयार किया गया चेहरा

वहीं अगर चेहरो को फिर से बनाने की बात करें तो वैज्ञानिक इनपुट को कलात्मक स्वभाव (artistic flair) के साथ मिलाने के बाद चेहरे का निर्माण किया गया था, जो कि पूरा प्रोसेस काफी जटिल था। इस पूरे प्रोजक्ट के लिए यूके स्थित रॉयल कमीशन फॉर अलऊला की तरफ से फंड मुहैया कराया गया था। प्रोजक्ट के बारे में सीएनएन की रिपोर्ट ने बताया कि कि विशेषज्ञों की टीम ने प्राचीन डेटा का उपयोग करके महिला का छवि बनाने के लिए मकबरे में पाए गए हड्डी के टुकड़ों को फिर से बनाया। इसके बाद महिला के चेहरे को तराशने के लिए 3डी प्रिंटर का इस्तेमाल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here