सऊदी अरेबिया ने इजिप्ट के सेंट्रल बैंक में आज 5 बिलियन डॉलर की राशि जमा करवाई हैं इतनी राशि दो पाक मस्जिदों के कस्टोडियन किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के द्वारा जावा करवाई गयी है यह राशि इसिलए जमा करवाई गयी है ताकि दोनों देशो के बीच द्विपक्षीय रिश्ते हमेशा बरकरार रहे और फूले फले।
सऊदी और इजिप्ट का बहुत पुराना रिश्ता है दोनों ही देश हमेशा से एक दूसरे के साथ खड़े रहे है और आगे बढ़ने में हमेशा एक दूसरे की मदद की है इतिहास से ही सऊदी अरब ने इजिप्ट का सपोर्ट किया है और ये राशि इस बात की निशानी है की सऊदी हमेशा इजिप्ट का सपोर्ट करेगा इसीलिए इस राशि को जमा करवाया गया है।
सऊदी अरब और इजिप्ट के बीच ऐतिहासिक और मज़बूत बंधनो और घनिष्ठ संबंधों के हिस्से के रूप में, और दोनों देशों और लोगों के बीच गहरे संबंधों को पक्का करने के एक संकेत के रूप में किंगडम की जमा राशि भी इसका एक हिस्सा है।