अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख रशीद अहमद ने एक बार फिर भारत को परमाणु यु’द्ध की धम’की दी है। शेख रशीद ने कहा है कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैं जिसकी पहुंच असम तक है।
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान वैश्विक राजनीति के समीकरणों पर बात करते हुए रशीद ने कहा कि आज चीन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के खिलाफ खड़ा है जबकि अपने नए दोस्तों नेपाल, श्रीलंका, ईरान और रूस के साथ नया ब्लॉक (Bloc) बना रहा है। रशीद ने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान को चीन के साथ खड़ा होना चाहिए।
इसके आगे रशीद ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान पर भारत ने हमला किया तो कन्वेन्शन वॉर की कोई गुंजाइश नहीं होगी। यह खूनी और आखिरी जंग होगी और ऐटमी जंग होगी। हमारा हथियार कैलकुलेटेड, छोटा, परफेक्ट और निशाने पर है। असम तक टार्गेट कर सकता है। पाकिस्तान के पास कन्वेन्शन जंग की गुंजाइश कम है।’
اگر بھارت نے پاکستان پر حملہ کیا تو ایٹمی جنگ چھڑ جائے گی اور وہ خونی اور آخری جنگ ہو گی : شیخ رشید @ShkhRasheed #NadeemMalikLive #Pakistan #SamaaTv pic.twitter.com/2DAgqK8qah
— Nadeem Malik (@nadeemmalik) August 19, 2020
शेख रशीद ने कहा कि अब जंग परंपरागत तरीके से नहीं होगी, बल्कि यह खूनी और आखिरी जंग होगी और ऐटमी जंग होगी। हमारा हथियार कैलकुलेटेड, छोटा, परफेक्ट और निशाने पर है। असम तक टार्गेट कर सकता है। पाकिस्तान के पास कन्वेन्शन जंग की गुंजाइश कम है। एक सवाल के जवाब में शेख रशीद ने कहा कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा कि 4-6 दिन तक टैंक और तोपें चलेंगी, जबकि सीधे-सीधे परमाणु जंग होगी।
इससे पहले रशीद ने कहा था कि किस्तान के पास सवा सौ ग्राम और ढाई सौ ग्राम के भी परमाणु बम हैं जो किसी खास टारगेट पर मार कर सकते हैं। रेल मंत्री ने कहा था कि भारत सुन ले कि पाकिस्तान के पास पाव और आधा पाव के परमाणु बम भी हैं जो किसी खास इलाके को निशाना बना सकते हैं।