अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल बनाने का खुलासा किया है।
ईरान के रक्षा मंत्री अमीर हातमी ने कहा कि गुरुवार को 1,400 किलोमीटर की दूरी की मारक क्षमता वाली एक नई क्रूज मिसाइल बनाई गई। इन मिसाइलों की तस्वीरें टीवी पर भी दिखाई गईं।
हातमी ने एकभाषण में कहा, “सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल, जिसे शहीद कासिम सोलेमानी कहा जाता है, की रेंज 1,400 किमी और क्रूज़ मिसाइल है, जिसे शहीद अबू महदी कहा जाता है, जिसकी रेंज 1,000 किमी है।”
🎥 نخستین تصاویر از موشکهای حاج قاسم و ابومهدی که امروز در مراسم بهرهبرداری از چند طرح بزرگ دفاعی ایران از آنها رونمایی شد pic.twitter.com/65nnJU2Swd
— پايگاه خبری انتخاب (@Entekhab_News) August 20, 2020
ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, “मिसाइल और विशेष रूप से क्रूज मिसाइल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं […] यह तथ्य कि हमने दो साल से कम समय में 300 से 1,000 तक की सीमा को बढ़ा दिया है, यह एक बड़ी उपलब्धि है।” उन्होने कहा, “हमारे सैन्य और मिसाइल कार्यक्रम रक्षात्मक हैं।”
فیلم تست موشک بالستیک #حاج_قاسم pic.twitter.com/7SjC9sm2ah
— Mohammad.Shaltouki (@mohshaltouki) August 20, 2020
वहीं ईरान के मामले में अमरीका के मंसूबे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अकेला पड़ गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लगभग सभी सदस्यों ने अमरीका द्वारा ईरान पर और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने के निर्णय को ग़लत ठहराया है।
فیلم تست موشک کروز دریایی #شهید_ابومهدی pic.twitter.com/PJeNMOUJ9g
— Mohammad.Shaltouki (@mohshaltouki) August 20, 2020
रॉयटर्स के अनुसार, 15 में से 13 सदस्यों ने कहा है कि अमरीका का यह निर्णय इसलिए ग़लत है क्योंकि वो परमाणु समझौते के तहत सहमति से बनी एक प्रक्रिया पर चल रहा है। अमरीका इस समझौते को दो साल पहले तोड़ चुका है।