बहरीन मिडिल ईस्ट का दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था पारंपरिक हिंदू मंदिर का निर्माण करेगी।
भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिज़ रॉयल हाइनेस प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा, क्राउन प्रिंस, उप सर्वोच्च कमांडर और बहरीन साम्राज्य के प्रधान मंत्री से बात करने के बाद इस बात का खुलासा किया।
“एचआरएच प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा, क्राउन प्रिंस और बहरीन के प्रधान मंत्री के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। स्वामीनारायण मंदिर के लिए Land Allotment देने के लिए और इसके साथ ही भारतीय समुदाय की जरूरतों को ध्यान में रखने के लिए उन्हें धन्यवाद, ”मोदी ने ट्वीट किया।
इस संबंध में, अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे धार्मिक नेता ब्रह्मविहारी स्वामी ने पिछले कुछ वर्षों में बहरीन के महामहिम राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और प्रिंस सलमान से कई बार मुलाकात की है।