कुवैत: इस्लामिक संवैधानिक आंदोलन की महिला विंग ने बुधवार को कर्नाटक में मुस्लिम महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारतीय दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में करीब 120 लोगों ने हिस्सा लिया। जो कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के खिलाफ तख्तियां लिए हुए थे।
Kuwaiti women protest outside Indian embassy in solidarity with the Muslim women in Karnataka.#AntiHijabRowpic.twitter.com/1ctbIojdbC
— Alishan Jafri (@alishan_jafri) February 16, 2022
हाल ही में, दुनिया भर में धार्मिक स्वतंत्रता पर नज़र रखने और रिपोर्ट करने वाली संयुक्त राज्य सरकार की संस्था ने इस विवाद के लिए कर्नाटक की आलोचना की थी।
लार्ज फॉर इंटरनेशनल रिलीजियस फ़्रीडम (IRF) के राजदूत ने ट्वीट किया था, “धार्मिक स्वतंत्रता में किसी की धार्मिक पोशाक चुनने की क्षमता शामिल है। भारतीय राज्य कर्नाटक को धार्मिक कपड़ों की अनुमति का निर्धारण नहीं करना चाहिए। स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है और महिलाओं और लड़कियों को कलंकित और हाशिए पर रखता है।
Religious freedom includes the ability to choose one’s religious attire. The Indian state of Karnataka should not determine permissibility of religious clothing. Hijab bans in schools violate religious freedom and stigmatize and marginalize women and girls.
— Amb. at Large for International Religious Freedom (@IRF_Ambassador) February 11, 2022
उडुपी गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के हिजाब पहनने वाले छात्राओ को कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति से वंचित किए जाने के बाद पिछले महीने शुरू हुआ विवाद वर्तमान में कर्नाटक उच्च न्यायालय में सुना जा रहा है।