क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने मंगलवार को सऊदी विज्ञान और इंजीनियरिंग टीम को खुद रिसीव किया , जिन्होंने रीजेनरॉन इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर (ISEF 2022) में 22 पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया।
क्राउन प्रिंस ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सऊदी छात्र छात्राओं द्वारा शानदार प्रदर्शन और देश के लिए गौरव हासिल करने और अन्य नागरिकों को प्रेरित करने वाली इस अद्भुत उपलब्धि की सम्मानजनक उपस्थिति पर अपनी खुशी और गर्व व्यक्त किया।
प्रिंस मोहम्मद ने कहा कि यह उपलब्धि उनके बेहतरीन भविष्य के लिए एक कदम है, इसके साथ ही उन्होंने इनके आने वाले करियर और जीवन में खूबसूरत यात्रा की कामना की।
सऊदी टीम ने 22 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते, जिसमें 16 बड़े पुरस्कार और छह विशेष पुरस्कार शामिल हैं, इसके अलावा दुनिया में सर्वश्रेष्ठ परियोजना के लिए पुरस्कार भी मिला है।
पहले स्थान पर दो पुरस्कार, दूसरे स्थान पर दो पुरस्कार, तीसरे स्थान पर पांच पुरस्कार और चौथे स्थान पर छह पुरस्कार के साथ छह विशेष पुरस्कार हैं।
प्रतिभाशाली सउदी छात्रों ने दुनिया के विभिन्न देशों के लगभग 1,700 छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा की।