सऊदी अरब ने 1 हफ्ते के अंदर लगभग 13801 प्रवासी लोगों को गिरफ्तार किया है दरअसल अलग-अलग सुरक्षाबलों और जवाज़ात द्वारा चलाये गए एक अभियान के तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं इन लोगों को लेबर लॉ, बॉर्डर सिक्योरिटी लॉ और रेजीडेंसी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।
इस गिरफ्तारी में रेसीडेंसी लॉ के 7953 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं बॉर्डर सिक्योरिटी रूल का उल्लंघन करने के लिए 4023 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और लेबर लॉ का उल्लंघन करने के लिए 1,825 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
राज्य में सीमा पार करने की कोशिश करते समय कुल 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से 61 प्रतिशत यमनी नागरिक थे, 28 प्रतिशत इथियोपियाई थे, और 11 प्रतिशत अन्य राष्ट्रीयताओं के थे, जबकि 45 लोगों को राज्य की सीमाओं को पार करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। . सुरक्षा बलों ने 16 लोगों को भी गिरफ्तार किया जो उल्लंघन करने वालों को ले जाने और उन्हें आश्रय देने में शामिल थे।
उल्लंघनकर्ताओं की कुल संख्या जो दंड की पात्र हैं, 103,570 से अधिक हैं, जिनमें 90,931 से अधिक पुरुष और 12,639 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 90,649 उल्लंघनकर्ताओं के मामलों को और उनको डिपोर्ट करने के लिए डाक्यूमेंट्स तैयार किये जा रहे है।
इंटीरियर मिनिस्ट्री ने चेतावनी दी है कि जो कोई भी बॉर्डर सिक्योरिटी रूल्स के उल्लंघन में किसी को भी किंगडम में प्रवेश करने की सुविधा प्रदान करता है, या उसे ट्रांसपोर्ट या शेल्टर या किसी भी तरह की सहायता या सेवा प्रदान करता है, उसे अधिकतम 15 साल की जेल की सजा दी जाएगी।
इसके साथ ही उन लोगो का नाम स्थानीय मीडिया में उनके नाम का प्रचार किया जाएगा इसके अलावा SR1 मिलियन तक का जुर्माना, और परिवहन के लिए इस्तेमाल किये गए साधन और रहने के लिए जिस जगह का यूज़ हुआ है उसे ज़ब्त किया जाएगा ।