कुछ समय पूर्व स्टैंडउप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिन पर आरोप लगाया गया था की उन्होंने अपने कार्यक्रम में हिन्दू देवी देवताओं की मज़ाक बनायीं है हालाँकि मुनव्वर फारुखी ने कहा की उनके किसी भी विडियो में ऐसा कुछ भी नहीं है लेकिन उसके बाद भी आजतक उनके शो को लेकर कही ना कहीं विवाद की ख़बरें आती ही रहती हैं.
यूट्यूब चैनल राउंड टू हेल में हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में चैनल के एक मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को वसीम को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
‘राउंड टू हेल’ की वीडियो में ‘श्री राधा रानी’ का नाम लेकर आपत्तिजनक शब्दों का किया गया उपयोग”
जियान, नाजिम और वसीम का है यूट्यूब चैनल। मुरादाबाद से होता है संचलित। वीडियो क्लिप हुई वायरल pic.twitter.com/6kTmBx5Dn1
— Shivam Dixit (@ShivamdixitInd) August 17, 2022
पाकबड़ा के युवकों का राउंड टू हेल नाम से एक यू ट्यूब चैनल है। जिसका संचालन वसीम निवासी महलकपुर रोड इस्लामनगर पाकबड़ा द्वारा किया जाता है। चार साल पहले यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया गया था।
वीडियो में हिन्दू देवी देवताओं को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। इस वीडियो को ट्विटर पर डाल गया। इसके अलावा इस वीडियो को डीजीपी को भी ट्वीट किया गया था।
इसके बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसी को लेकर पाकबड़ा पुलिस ने चैनल संचालक वसीम सहित अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि वसीम को जेल भेज दिया गयाहै अन्य साथियों को पकड़कर भी जल्द जेल भेजा जायेगा।
विडियो देखें –
A Round 2 Hell with UP Police ??? pic.twitter.com/FbXpXdvFlN
— Dr. Babu Raowl (@SirRaowlGandhi) August 20, 2022