किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच जारी ट्विटर वा’र अभी जारी है। दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर अपने ट्वीट के जरिये मज़ाकिया लहजे में कंगना रनौत पर तंज़ कसा है। उन्होंने अपने संदेश में मजाकिया अंदाज में हंसते-हंसते कहा कि दो-तीन लड़कियां ऐसी हैं, जो जब तक उनका नाम नहीं जप लेतीं, उनका खाना नहीं पचता है।
ऑडियो में दिलजीत ने कहा कि कंगना को दिन में बिना उनका नाम लिए खाना हजम नहीं होता है। उन्होंने खुद के नाम की तुलना डॉक्टर की दवा से कर दी जिसे कंगना दिन में कई बार लेती हैं। इसी में ऑडियो में दिलजीत कंगना की आवाज का मजाक भी उड़ाते दिख रहे हैं।
Ek Funny Gal Share Karni c 😂
Mitran Da Naam BLOOD PRESSURE Di Goli Varga Ek Vaari Lagg Jave.. Fer kithey hatda..
Tera ni Kasoor… 🤣 pic.twitter.com/5fMyn2oGoB
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 19, 2020
वो कह रहे हैं, “हे भगवान। मैं आप लोगों के साथ कुछ शेयर कर रहा हूं। 2-3 लड़कियां हैं, उनका खाना तब तक नहीं पचता है, जब तक वो सुबह मेरा नाम न जप लें। ये उसी तरह है, जैसे डॉक्टर आपको दो गोलियां सुबह और दो गोलियां शाम को लेने को कहता है। इसी के बाद उनका खाना पचता है। इनमें से एक लड़की की आवाज बहुत ज्यादा चिढ़ पैदा करने वाली है। बहुत ज्यादा चिढ़ पैदा करने वाली। इन पर कोई ध्यान मत दीजिएगा, वो अपनी आवाज खुद ही बिगाड़ लेंगी।”
Here’s the video I promised, watch when you can 🙏 pic.twitter.com/0YZxfQfwB2
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 19, 2020
दिलजीत के इस ऑडियो के शेयर करने के कुछ देर बाद ही कंगना ने भी सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत सीधे दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा का नाम लेकर कह रही हैं कि उन्होंने किसानों को भड़काया है।